गिरिडीह : झारखंड
@ The Opinion Today
मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : दीपक प्रकाश
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को गिरिडीह में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए झारखंड सरकार पर जमकर प्रहार किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद दीपक प्रकाश ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है। पूरा देश बिजली के मामले में आत्मनिर्भर है लेकिन गिरिडीह में बिजली की स्थिति अच्छी नहीं है। सांसद ने कहा कि भारत सभी मोर्चा पर आगे बढ़ रहा है।
मोदी सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक है। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया। उन्होंने कहा कि 6 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम किया।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इस साल केंद्र में अपने 11 साल पूरे किए हैं। पीएम ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से उन्होंने देश को एक परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियां सामने ला रही है। इसमें बुनियादी ढांचे को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक अहम प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.