रांची : झारखंड
@ The Opinion Today
राष्ट्रीय ब्राउनी दिवस पर ओपिनियन विशेष
डेजर्ट में ब्राउनी खाना बहुतों को पसंद हैं। अपने भी इसका स्वाद कभी न कभी जरूर लिया होगा। लेकिन ब्राउनी का जन्म कैसे हुआ और इससे जुड़ी कहानियां शायद आपको पता नहीं होगी।
आज राष्ट्रीय ब्राउनी डे है। तो आज जानिए ब्राउनी का इतिहास और उससे जुड़ी रोचक कहानियां।
स्वाद से भरी ब्राउनी का इतिहास 150 साल पुराना है। कहा जाता है कि 19वीं शदी में शिकागो के एक होटल पालमर में एक शेफ ने इसे बनाया।
एक और जानकारी के मुताबिक 1893 में सोशलाईट बर्था पामर ने एक मेले में इसका प्रदर्शन किया। इसके पीछे मुख्य मकसद कुछ ऐसा बनाना था जिसे पैक कर भेजा जा सके।
ब्राउनी के जन्म की कुछ और कहानियां
लोगों का कहना है कि एक बार शेफ ने बिस्किट के आटे में पिघली हुई चॉकलेट गलती से मिला दी थी. इसके बाद इससे ब्राउनी बनी
एक मिथ यह भी है कि एक शेफ मैदे में चॉकलेट डालकर उसे रखा भूल गया. जिसके बाद वह ब्राउनी बनी गई
यह भी कहा जाता है कि जब एक महिला के पास बेकिंग पाउडर नहीं था, तो उसने इस नए तरीके से केक बनाया
#theopiniontoday #jharkhand #brownie #chockletbrownie #best_bakery_at_ranchi
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.