रांची : झारखंड
@The Opinion Today
झारखंड से डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो करेंगे भागीदारी
साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की तरफ से रविन्द्र भवन, दिल्ली में 7 से 12 मार्च तक एशिया का सबसे बड़ा साहित्योत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में एशिया के 500 से अधिक साहित्यकार भागीदारी करेंगे। उत्सव के दौरान साहित्य की अलग अलग विधाओं पर लगभग 150 से अधिक आयोजन होंगे। ये आयोजन सभी 24 भारतीय भाषाओं के होंगे। एशिया के इस बड़े आयोजन में रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो को भी आमंत्रित किया गया है। डॉ महतो नागपुरी भाषा में अपनी बातें रखेंगे। गौरतलब हो कि डॉ महतो पिछले वर्ष भी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े साहित्योत्सव में भी भाग ले चुके हैं।
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
#theopiniontoday #jharkhand_news #jharkhand_update #Sahitya_Akademi
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.