रांची : झारखंड
@The Opinion Today
झामुमो सदस्यता: JMM के हुए बबलू सागर मुंडा
झारखंड मुक्ति मोर्चा के हरमू स्थित कार्यालय में आज सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर चतरा जिले से भाजपा के कद्दावर नेता बबलू सागर मुंडा ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विनोद कुमार पांडे ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इस कड़ी में बबलू सागर मुंडा ने अपने समर्थ को के साथ पार्टी की सदस्यता ली है। निश्चित रूप से इनके पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र की जनता और पार्टी को आने वाले दिनों में और अधिक सकारात्मकता देखने को मिलेगी।
इस मौके पर बबलू सागर मुंडा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है।
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
#theopiniontoday #jharkhand_news #jharkhand_update #jmm #bablusagarmunda
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.