स्पोर्ट्स डेफिसिट से हब की ओर बिहार के बढ़ते कदम

bihar

बिहार : झारखंड

@ The Opinion Today

बिहार की राजधानी पटना से 110 किलोमीटर दूर नालंदा ज़िले के राजगीर खेल परिसर में 11 नवंबर को चीन और थाईलैंड के बीच हुए वीमेंस हॉकी मैच के दौरान स्टेडियम में भोजपुरी गाना ‘आवे तानी खेले रउआ रंगे हरियर……’ बज रहा था। गाने पर दर्शकों के साथ चार चीयर गर्ल्स भी झूम रही थी। चीयर गर्ल्स जैसे जैसे नाचती थी स्टेडियम में बैठे लोगों का चेहरा उसी दिशा में घूमता था। बिहारी दर्शकों के लिए चीयर लीडर्स, हॉकी टर्फ और निकर पहने लड़कियों को खेलते देखना एक नया अनुभव रहा।
महिला एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन राजगीर खेल परिसर में 20 नवंबर तक चला। प्रतियोगिता में मेजबान भारत के अलावा चीन, साउथ कोरिया, मलेशिया, जापान और थाईलैंड की टीमों ने हिस्सा लिया।

महिला एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1- 0 से पराजित किया।
भारतीय महिला हाकी टीम की जीत खेल की दुनिया में बिहार की मौजूदगी को दर्शाने के लिए काफी था।
इस जीत के बाद बिहार की नीतीश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया। इसके बाद महिला हॉकी में भारतीय टीम की जीत के साथ साथ बिहार के राजगीर खेल परिसर की चर्चा भी देश में खूब हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राजकीय खेल अकादमी और अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है। राजगीर खेल परिसर को ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है जिसमें फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, साइकलिंग, ताइक्वांडो, कबड्डी, जूडो और तलवारबाज़ी सहित कुल 23 खेलों के लिए इंडोर और आउटडोर स्टेडियम होंगे।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और राज्य खेल अकादमी के निदेशक रविन्द्रन शंकरण का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक रोडमैप पर काम चल रहा है जिसमें 2028 के ओलंपिक्स में भारतीय टीम में बिहार के बच्चों का शामिल होना और 2032-36 के ओलंपिक में मेडल जीतने का लक्ष्य शामिल है।
खेल के क्षेत्र में धीमी गति से ही सही पर बिहार पैर पसार रहा है।
2023 में गोवा में हुए नेशनल गेम्स में बिहार को 9 पदक प्राप्त हुए थे जिनमें जिसमें 6 कांस्य और 3 रजत पदक शामिल थे।

#theopiniontoday #bihar #biharsports


Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading