अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

chatra police affime 01

चतरा : झारखंड

@ The Opinion Today

पत्थलगड्डा अफीम कांड का मुख्य सरगना रौशन उर्फ भागीरथी दांगी गिरफ्तार

अफीम तस्करों के मुख्य सरगना की सहयोगी एक महिला गिरफ्तार

287 ग्राम ब्राउन शुगर,11 किलो 172 ग्राम अफीम और 44 लाख 57 हजार 350 रु नगद और ब्राउन सुगर बनाने की मशीन बरामद

चतरा पुलिस अफीम तस्करों के खिलाफ एक्शन के मूड में दिख रही है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में 48 घंटे के अंदर हुई दूसरी बड़ी कार्रवाई में पत्थगड़ा अफीम तस्करी के मास्टरमाइंड रौशन दांगी उर्फ भागीरथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रौशन दांगी के निशानदेही पर चतरा पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर पर कार्रवाई कर लगभग डेढ़ करोड़ रु मूल्य का अफीम और ब्राउन सुगर बरामद किया है। पुलिस ने महिला रूबी कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला मास्टरमाइंड की रिश्तेदार है। समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि 12 जून को पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर 10 करोड़ रु मूल्य का अफीम और ब्राउन सुगर के साथ 23 लाख रु बरामद किया गया था। उस वक्त मास्टरमाइंड रौशन दांगी भागने में सफल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए रौशन दांगी को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात उसकी निशानदेही पर छापामारी करते हुए उसकी एक रिश्तेदार रूबी देवी को गिरफ्तार किया गया है। रूबी देवी के यहां से 287 ग्राम ब्राउन शुगर,11 किलो 172 ग्राम अफीम और 44 लाख 57 हजार 350 रु नगद बरामद किया गया है।

Theopiniontoday

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद अफीम और ब्राउन सुगर की कीमत डेढ़ करोड़ रु है। उन्होंने बताया कि ब्राउन सुगर बनाने में काम आनेवाला लोहे का संरचना भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रौशन दांगी 2021- 22 में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि रौशन दांगी के तार झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कहा कि आगे भी कुछ और बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। उन्होंने अफीम तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां के नौजवानों को बर्बाद न करें और अफीम की तस्करी छोड़ दें। नहीं तो पुलिस किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शेगी नहीं। छापामारी दल मे सिमरिया एसडीपीओ शुभम् खंडेलवाल,चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, परिक्षयमान डीएसपी वसीम रजा,पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार,सिमरिया अंचल निरीक्षक अनिल उरांव,इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह,राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार,गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार गौतम समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

 

 

 


ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें


Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading