रांची : झारखंड
@ The Opinion Today
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यदि किसी शहर में अधिक अभ्यर्थी होंगे तो परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को भी आयोजित की जा सकती है। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने की सही तारीख और समय अभी तक साझा नहीं किया गया है, लेकिन इसके बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। सीबीएसई ने कहा था कि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 02 दिन पहले जारी किया जाएगा।
परीक्षा में दो पेपर होंगे और दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे- पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में और पेपर I शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
CTET परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी । परीक्षा में दो पेपर होंगे और दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। पेपर I पहली शिफ्ट (सुबह) 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी और पेपर II दूसरी शिफ्ट (दोपहर) 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। पेपर I में कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने के अभ्यर्थियों के लिए है। पेपर II कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने के अभ्यर्थियों के लिए है।
CBSE बोर्ड के अनुसार, CTET का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 02 दिन पहले जारी किया जाएगा।CBSE ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी होने का सटीक समय साझा नहीं किया है, लेकिन इसके जल्द जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए:
- CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “CTET December 2024 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा,डाउनलोड करें।
अधिक जानकारी के लिए CTET की वेबसाइट देखें
#theopiniontoday #jharkhand #CTET #CTET_DECEMBER_2024 #CTET_EXAM
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.