रांची : झारखंड
@ The Opinion Today
अगले आने वाले तूफान का क्या होगा नाम जानें
बंगाल की दक्षिण पश्चिम खड़ी में बने चक्रवाती तूफान फ़ेंगल का असर आज से झारखंड में भी दिखने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार इसके कारण बादलों की आवाजाही बढ़ेगी साथ ही कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है। इस तूफान को यह नाम सऊदी अरब से मिला है। जिसका मतलब होता है उदासीन। हालांकि इसका असर झारखंड पर आंशिक ही रहेगा।
चक्रवातों का नामकरण कैसे होता है?
चक्रवातों के नामकरण के लिए ज़िम्मेदार संस्था संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइज़ेशन है। WMO से कुल 185 देश जुड़े हुए हैं। फेंगल चक्रवात के नामकरण की प्रक्रिया में 13 देश शामिल हैं, जो एक निश्चित क्रम से नाम सुझाते हैं।
अगले चक्रवात का नाम क्या होगा?
फेंगल के गुजर जाने के बाद जो भी अगला चक्रवात आएगा उसका नाम ‘शक्ति’ रखा जाएगा। इस नाम को श्रीलंका ने सुझाया है। वहीं, इसके बाद कतार में थाईलैंड है और उसने ‘शक्ति’ के बाद के चक्रवात के लिए ‘मोंथा’ नाम दिया है।
चक्रवातों के नाम कारण का पैटर्न
चक्रवातों के नाम कारण का अपना पैटर्न होता है। हाल के वर्षों में सांस्कृतिक महत्व वाले नाम रहने का रिवाज जोर पकड़ा है। इसके पहले नाम वर्णानुक्रम में रखे जाते थे।
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.