पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का दुमका दौरा

Screenshot 20250608 072325 WhatsApp

दुमका : झारखंड

@ The Opinion Today

एक ग्रुप लगा हुआ है इसे ईसाई प्रदेश बनाना और एक ग्रुप लगा हुआ है इसे इस्लाम प्रदेश बनाना : रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्र, झारखंड

Screenshot 20250608 072514 WhatsApp

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को दुमका पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में जनजातीय समुदाय की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। हेमंत सरकार अपने वोट बैंक के खातिर इसे पिछड़ा अवस्था में ही रखना चाहती है। राज्य के आदिवासी, पिछड़ा और दलित समाज ठगा महसूस कर रहा है।

Screenshot 20250608 072442 WhatsApp

रघुवर दास ने हेमंत सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पेसा कानून लागू करें। इससे जनजातीय समुदाय का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सचिव ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहा कि 1400 करोड़ रुपए का फंड तभी दिया जा सकता है, जब आप पेसा कानून लागू करेंगे। रघुवर दास ने सरकार से यह सवाल किया कि आखिरकार किसके दबाव में पेसा कानून लागू नहीं हो रहा है।

Theopiniontoday

उन्होंने कहा कि आज आदिवासियों के हित और विकास के नाम पर अबुआ सरकार सत्ता में तो आ गई है, पर वह इस समुदाय के लिए कोई भी काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इस राज्य का एक ग्रुप इन्हें ईसाई प्रदेश, तो दूसरा ग्रुप इसे इस्लामी प्रदेश बनाना चाहता है। अगर यही हाल रहा तो तो झारखंड की स्थिति नागालैंड और मिजोरम जैसी हो जाएगी।

 


 


Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading