धनबाद : झारखंड
@ The Opinion Today
धनबाद के रहने वाले हर्षवर्धन ने CLAT UG परीक्षा में ऑल इंडिया 55 वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रौशन किया है। हर्षवर्धन ने परीक्षा में 97 अंक हासिल किए हैं। निरंतरता मेहनत और कठिन परिश्रम को अपनी सफलता का रहस्य बताने वाले हर्षवर्धन NLSIU नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेंगे। बचपन से लॉ के फील्ड में करियर बनाने का सपना देखने वाले इस मेधावी छात्र ने 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद से ही क्लैट की तैयारी शुरू कर दी थी। इस तरह करीब डेढ़ साल की निरंतर मेहनत ने उन्हें सपने तक पहुंचाया।
अंग्रेजी उपन्यास बना मददगार
हर्षवर्धन ने बताया कि उन्होंने क्लैट के सभी 5 विषयों पर बराबर फोकस किया। उन्होंने जनरल नॉलेज की तैयारी के लिए न्यूजपेपर पढ़े। अंग्रेजी उपन्यास पढ़ने शौक रखने वाले हर्षवर्धन को इसने अंग्रेजी विषय की तैयारी में काफी मदद मिली। अंग्रेजी साहित्य पढ़ने से न सिर्फ पढ़ने की स्पीड बढ़ी, बल्कि इसने वोकेबुलरी भी मजबूत हुई।
#theopiniontoday #jharkhand #CLAT_UG #NLSIU #CLAT_UG_RESULT
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.