चतरा : झारखंड
@ The Opinion Today
चतरा के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित तमासीन जल प्राप्त को झारखंड बायो डायवर्सिटी बोर्ड ने जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में चिन्हित किया है। जैव विविधता पार्षद ने इसके लिए राज्य 15 जिलों के 106 स्थलों का चयन किया है जिसमें चतरा का तमासीन भी शामिल है। जैव विविधता विरासत स्थल वह स्थान है जहां प्राकृतिक, गैर प्राकृतिक और जीव जंतु एवं मानव निर्मित आवास मौजूद हैं और एक ही स्थान पर कई जीवनों का विकास भी हो रहा है।
तमासीन जल प्राप्त पिकनिक स्पॉट के अलावा एक रमणीय स्थल के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखता है। यहां के पत्थरों पर पानी के तेज कटाव के कारण उभरी आकृतियां बरबस ही किसी चित्रकार के कैनवास पर उकेरी गईं आड़ी तिरछी आकृतियों की याद दिलाती है।
जिला मुख्यालय से महज 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तमासीन जलप्रपात का मुख्य आकर्षण पहाड़ी से गिरता झरना, जंगल की हरियाली, शांत वातावरण है।
मकर संक्रांति और नए वर्ष पर यहां अप्रत्याशित भीड़ उमड़ती है। तमासीन पर्यटन के साथ अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी रखता है।सनातन धर्मावलंबियों के मन में तमासीन मां के प्रति भी आस्था है।
आस्था के कारण यहां लोग मुंडन संस्कार से लेकर मनौती मानने के लिए आते हैं। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 316 सीढि़यों की दूरी तय करनी पड़ती है।
#theopiniontoday #jharkhand #Jharkhand_Tourism #chatra #tamasin
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.