रांची : झारखंड
@The Opinion Today
साल 2025 में जिन बच्चों का जन्म होगा, उन्हें जेन बीटा कहा जाएगा। 2025 में जन्म लेने वाली यह जेनरेशन ऐसी दुनिया में बड़ी होगी जहां रोजमर्रा की जिंदगी में तकनीक पूरी तरह से फैल चुकी है। साल 2025 में एक नई पीढ़ी का स्वागत हुआ है, जिसे जनरेशन बीटा के नाम से जाना जाता है। इस जनरेशन में 1 जनवरी 2025 और लगभग 2039 के बीच जन्मे बच्चे शामिल हैं। 2025 से जेनरेशन बीटा पीढ़ी अस्तित्व में आई है।
भारत में इस पीढ़ी का पहला बच्चा मिजोरम के आइजोल में जन्मा है। बच्चे का जन्म एक जनवरी को रात 1203 बजे आइजोल के डर्टलैंग के सिनोड अस्पताल में हुआ।
मीडिया आयी जानकारी के अनुसार जन्म के समय बच्चे का वजन 3.12 किलोग्राम था। अस्पताल के मुताबिक, बच्चा स्वस्थ है। परिवार ने बच्चे का नाम फ्रेंकी रखा है। उसके पिता का नाम जेडडी रेमरुअत्संगा और मां का नाम रामजिरमावी है।
1946-1964 बेबी बूमर जेनरेशन
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जनसंख्या वृद्धि से यह नाम मिला।
1901-1924 ग्रेटेस्ट जेनरेशन
इस पीढ़ी ने महामंदी और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपना जीवन यापन किया। इस पीढ़ी को पारंपरिक मूल्यों के लिए जाना जाता है।
1965-1979 जेनरेशन X
इस दौरान इंटरनेट की शुरुआत हुई। इस पीढ़ी के लोग तेजी से बदले।
1981-1996 जेनरेशन Y
इस पीढ़ी के लोगों ने टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट किया।
1925-1945 साइलेंट जेनरेशन
महामंदी और द्वितीय विश्व युद्ध के परिणामों के कारण इस पीढ़ी को यह नाम मिला। इस पीढ़ी के बच्चे अधिक मेहनती और आत्मनिर्भर थे।
क्यों कहे जाते हैं ये बच्चे जेन बीटा
एक पीढ़ी 15-20 साल की अवधि की होती है। जिसका नाम उस वक्त के सांस्कृतिक और आर्थिक घटनाओं के आधार पर तय किया जाता है। 1 जनवरी 2025 से लेकर 2039 के बीच पैदा होने वाले बच्चों को ‘जेन बीटा’ के नाम से जाना जाएगा। समाज पर अध्ययन करने वाले मार्क मैक्रिंडल ने यह शब्द गढ़ा है और कहा है कि 2035 तक यह पीढ़ी वैश्विक जनसंख्या का 16 हिस्सा बन जाएगी। बच्चों की ये पीढ़ी दुनिया को अपने तरीके से नया आकार देगी। यह अब तक की सबसे स्मार्ट और एडवांस पीढ़ी मानी जाएगी, जहां हर चीज एक क्लिक की दूरी पर होगी।
#theopiniontoday #jharkhand_news #jharkhand_update #Gen_Bita #सिनोडअस्पताल #फ्रेंकी #जेन बीटा #जेन_बीटा_फ्रेंकी #Indian_gen_beta_baby_frankey #Generationbeta #GenerationBetaBaby
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.