डालटनगंज : झारखंड
@ The Opinion Today
पाकिस्तान के साथ युद्ध में सौर्य का प्रदर्शन करने वाली भारतीय सेना के सम्मान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा पूरे देश में जय हिन्द सभा की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के कचहरी परिसर में इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठीसुबोधकांत सहाय, कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मौके पर पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि युद्ध को लेकर जब भी स्थिति बनी है कांग्रेस पार्टी ने पहले भी सरकार को समर्थन दिया था। इस बार की स्थिति में भी पूरा समर्थन दिया था। भारतीय सेना ने अपने अदमय साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। उनके जज्बे को हम सलाम करते हैं।
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पहलगाम हिंसा में 27 लोगांे की मौत हुई थी और उसके गुनाहगारों को सजा मिलने तक भारतीय सेना की कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आंतकवादियों को दंडित करना चाहिए था। बावजूद जितने समय तक कार्रवाई हुई, भारतीय सेना का डंका पूरे विश्व में बजा। हमारी सैन्य ताकत को सभी ने देखा।
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.