रांची : झारखंड
@ The Opinion Today
महाराष्ट्र और झारखंड का जनादेश सबके सामने है। महाराष्ट्र में महा युति ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं झारखंड में इंडिया गठबंधन ने अप्रत्याशित परिणाम के साथ गेम चेंज कर सबको चौंकाया है।
विश्लेषकों का मानना है कि इस ‘अप्रत्याशित जीत’ के पीछे सबसे बड़ी वजह महाराष्ट्र में ‘मुख्यमंत्री- मेरी लाडली बहन’ योजना रही है। महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने इस साल जून महीने में यह योजना शुरू की थी।
23 नवंबर को झारखंड का जनादेश भी आ गया ।
जनता ने इंडिया गठबंधन को दो तिहाई बहुमत से सत्ता की चाबी सौंपी है। इस प्रचंड जीत में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को गेम चेंजर के रूप में माना जा रहा है। एसटी सीटों पर मजबूत पकड़ रखने वाले झामुमो ने महिला सशक्तीकरण पर खासा जोर दिया। महिलाओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया। चुनावी नतीजे बता रहे हैं कि बड़ी संख्या में राज्य की महिलाओं ने इंडिया गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इंडिया गठबंधन को मिली इस दमदार जीत में मंईयां सम्मान योजना की भूमिका अहम है। मंईयां के मान ने हेमंत को फिर झारखंड की कमान सौंप दी है।
विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान राशि 1 हजार से बढ़ाकर दिसंबर से ढाई हजार रुपये करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष की 57 लाख महिलाओं को चौथी किस्त दी जा चुकी है। पुरुषों की तुलना में राज्य की 81 में से 68 सीटों पर पुरुषों के मुकाबले 5.51 लाख से अधिक महिलाओं ने मतदान किया, जो हेमंत सोरेन के पक्ष में रहा।
निभाई जीत में भूमिका
इनमें सबसे प्रमुख झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना है, जो गेम चेंजर साबित हुई है।
इसी प्रकार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पलाश ब्रांड, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, बैंक क्रेडिट लिंकेज, हरा राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना महिलाओं के काम आ रही है।
#theopiniontoday #Jharkhand #jharkhandelectionresult #maharashtra #election #women #Maharashtraelectionresult
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.