रांची : झारखंंड
झारखंंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य के 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होना है। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में जानकारी देते हुए बताया है कि 18 अक्टूबर से राज्य में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड में 43 सीटों पर नॉमिनेशन कि प्रक्रिया शुरू होगी। 25 अक्टूबर पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी।28 अक्टूबर को नॉमिनेशन कि स्क्रुटनी का कार्य होगा। वहीं 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नाम वापसी का अंतिम दिन है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी।

सामान्य उम्मीदवार को 10 हजार और एससी- एसटी उम्मीद्वारों को 5 हजार रुपए सिक्योरिटी राशि जमा करना होगा। नॉमिनेशन फाइल करने से पहले सभी प्रत्याशियों को अपना बैंक अकाउंट खुलवाना अनिवार्य है। मुख्य निर्वाची पदाधिकारी ने बताया की प्रत्याशियों को फॉर्म 26 में कोई भी कॉलम खाली नही छोड़ना है।
आर्ट 81 का आज होगा उद्घाटन
मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम आर्ट 81 का उद्घाटन शुक्रवार को 11 बजे होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया की इस कार्यक्रम में 81 नामी कलाकार हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जयपाल सिंह स्टेडियम, रांची में किया गया है।
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.