खूंटी, हॉकी और चुनाव 2024

khunti

रांची : झारखंड

@ The Opinion Today

खूंटी जिला जनजातीय बहुल इलाका है। खूंटी जिले की पहचान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा, गया मुंडा और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से रही है। जिले की एक पहचान राष्ट्रीय खेल हॉकी से भी जुड़ी है। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जिले का नाम रोशन किए हैं। जंगल पहाड़ों, नदी नालों और खूबसूरत झरने तथा जलप्रपात जिले की पर्यटन स्थलों में शुमार हैं। साथ ही मिनी बाबाधाम या बाबा आम्रेश्वर धाम प्रसिद्ध मंदिर है।

खूंटी जिले में छह प्रखंड हैं, जिसमें खूंटी, मुरहू, कर्रा, अड़की, तोरपा और रनियां प्रखंड शामिल हैं। जिले में दो विधानसभा और एक संयुक्त विधानसभा क्षेत्र आता हैं। खूंटी विधानसभा क्षेत्र, तोरपा विधानसभा क्षेत्र और रांची खूंटी जिला का संयुक्त तमाड़ विधानसभा क्षेत्र। खूंटी विधानसभा क्षेत्र में खूंटी, मुरहू और कर्रा प्रखंड का कुछ भाग आता है। जबकि तोरपा विधानसभा क्षेत्र में कर्रा, रानियां, तोरपा और सिमडेगा जिला का बानो प्रखंड शामिल है। तमाड़ विधानसभा में खूंटी जिले का अड़की प्रखंड और रांची जिले का बुंडू तमाड़ इलाका शामिल है।

  • खूंटी विधानसभा में 297 मतदान केंद्र,तोरपा विधानसभा में 252 मतदान केंद्र,तमाड़ विधानसभा में 303 मतदान केंद्र हैं।
  • खूंटी तोरपा और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 852 मतदान केंद्र हैं।
  • खूंटी विधानसभा में 41 पंचायत,
  • तोरपा विधानसभा में 44पंचायत
  • तमाड़ विधानसभा में 40 पंचायत शामिल हैं।

#khunti #election2024 #jharkhandelections #birsamunda #bjpjharkhand #jmm #kariamunda #theopiniontoday


Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading