रांची : झारखंड
@The Opinion Today
बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान में सुरक्षा बलों को आज बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि इस अभियान में एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक समेत 8 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। मारे गए आठ नक्सलियों में से तीन टॉप नक्सली हैं। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे शुरू किया गया अभियान लगभग 2 घंटे तक चला। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को चार इंसास, एक एसएलआर और एक रिवाल्वर समेत कुछ अन्य हथियार बरामद हुए हैं। अभियान को सफल बनाने में झारखंड जगुआर,जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन का योगदान रहा है। डीजीपी ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जवानों के बीच इनाम की एक करोड़ रुपए की राशि की बांटी जाएगी।
डीजीपी ने नक्सलियों चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी हर एक गतिविधि पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर है। पुलिस से बचकर वे कहीं नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास एक अच्छी सरेंडर पॉलिसी है। इस पॉलिसी का लाभ उठाकर नक्सली आत्म समर्पण कर दें अन्यथा उन्हें जान बचाना मुश्किल हो जाएगा।
मुठभेड़ के दौरान भागे नक्सलियों की तलाश जारी है। रामगढ़ की तरफ जाने वाले ललपनिया जागेश्वर बिहार मार्ग पर गहन जांच चल रही है
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
#theopiniontoday #jharkhand_news #jharkhand_update #opinion news #JharkhandPolice#naxal
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.