रांची : झारखंड
@ The Opinion Today
प्रेस विज्ञप्ति
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड के द्वारा बुधवार को नालंदा ज्ञान कुंभ के पोस्टर का लोकार्पण किया गया। झारखंड राय विश्वविद्यालय,रांची के सभागार में पोस्टर के लोकार्पण के मौके पर न्यास की क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कुलपति झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची प्रोo सविता सेंगर, क्षेत्रीय संयोजक एवं कुल सचिव सरला बिरला विश्वविद्यालय डॉo विजय कुमार सिंह, शिक्षा संस्कृति उत्थान के प्रांत अध्यक्ष एवं कुलपति ICFAI विश्वविद्यालय प्रोo रमण झा, कुलसचिव झारखंड राय विश्वविद्यालय प्रोo पीयूष रंजन, झारखंड प्रांत संयोजक श्री अमरकांत झा, महानगर अध्यक्ष रांची डॉo धर्मराज कुमार उपस्थित थे।
इस दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि ज्ञान कुंभ 2024 में झारखंड प्रांत से 12 कुलपति और कुल सचिव शामिल होंगे।
ज्ञात हो की शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ओर नालंदा विश्वविद्यालय,राजगीर नालंदा बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 16 से 18 नवंबर 2024 तक ज्ञान कुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन का उद्देश्य शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्थापना की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना और भारतीय ज्ञान परम्परा को आधुनिक संदर्भ में सशक्त रूप में पेश करना है।
यह कार्यक्रम विकसित भारत @2047 भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। कार्यक्रम में देश के कई विद्वान और शोध छात्र अपने विचार साझा करेंगे इस दौरान भारतीयता के पुनर्स्थापन के लिए रस्ते लताशेंगे।
#raiuniversityranchi #RUranchi #theopiniontoday #tot
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.