चतरा : झारखंड
@ The Opinion Today
चतरा 2025: फरवरी – मार्च में बढ़ी सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और जख्मियों की संख्या।
चतरा सड़क दुर्घटनाओं का डेटा अपडेट करने में पीछे।
चतरा जिले में वर्ष 2025 के फ़रवरी और मार्च महीने में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और चोटिल हुए लोगों की संख्या बढ़ी है। साल 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में मृतकों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। इस बात का खुलासा सड़क सुरक्षा कोषांग की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में वर्ष 2024 के फ़रवरी – मार्च की तुलना में वर्ष 2025 के फ़रवरी – मर्च महीने में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृतक और चोटिलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रिपोर्ट में तुलनात्मक अध्ययन में बताया गया है की राज्य के 13 जिलों में वर्ष 2024 में हुई सड़क दुर्घटना की तुलना में 2025 में घायलों और जख्मियों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2025 के फ़रवरी मार्च महीने में राज्य के 15 जिलों में हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ी है जिनमें चतरा जिला भी शामिल है।
रिपोर्ट में वर्ष 2025 के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अनुसार की गयी कार्यवाईयों की संख्या पर भी चिंता जताई गयी है।
सड़क दुर्घटना का डेटा भी कई जिलोंके द्वारा अपडेट नहीं किया गया है जिनमें चतरा जिला भी शामिल है। सड़क सुरक्षा कोषांग के अनुसार झारखंड में वर्ष 2025 के फ़रवरी – माह में 1028 दुर्घटनाएं घटी लेकिन 867 दुर्घटनाओं को अपडेट नहीं किया गया है।
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.