जमशेदपुर पश्चिम से लड़ेंगे  चुनाव सरयू राय, जदयू के सिंबल पर नहीं लड़ेंगे चुनाव

saryurai

झारखंड में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा 8 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकती है।
विधानसभा के चुनाव NDA और I N D IA गठबंधन के फोल्डर के तहत लड़े जायेंगे।
एनडीए के सहयोगी दल आजसू, जदयू और लोजपा रामविलास होंगे। इंडिया एलायंस की पार्टियां जेएमएम , कांग्रेस, राजद और कम्युनिस्ट विचारधारा वाली पार्टियां हो सकती हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले एनडीए का कुनबा बढ़ भी सकता है इसमें जीतन राम मांझी की पार्टी हम (लोo) भी एडजस्ट होना चाहती है। बिहार के गया जिले से सटे चतरा जिले के चतरा विधानसभा पर हम अपना दावा कर रही है। पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का आना जाना भी चतरा में पहले के मुकाबले बढ़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए भाजपा इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। चुनाव में सभी सहयोगियों पार्टियां भी साथ रखी जायेगी वहीं टिकट नहीं मिलने से बागी होने वाले नेताओं को भी साधने का प्रयास अभी से किया जा रहा है।

जदयू के सिंबल पर नहीं लड़ेंगे चुनाव सरयू राय

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय इस बार जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ सकते हैं। एक समाचार चैनल से बात करते हुए राय साहब ने कहा की उनकी इच्छा और प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने की है, लेकिन पार्टी चाहती है कि जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों एनडीए गठबंधन की झोली में आए इसलिए वह जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा सीट से भी चुनाव लड़ने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है।

जदयू के सिंबल पर नहीं लड़ेंगे चुनाव सरयू राय

झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने वाली पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने चुनाव निशान तीर छाप पर चुनाव नहीं लड़ पाएगी, क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा का चुनाव चिन्ह तीर धनुष है। चुनाव आयोग ने झारखंड में तीर के निशान को फ्रिज किया हुआ है। इस लिए संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस विधानसभा चुनाव में जदयू पार्टी से चुनाव लड़ने वाले सरयू राय फिर से सिलिंडर चुनाव चिन्ह के साथ ही मैदान में उतरेंगे। जानकारी के अनुसार बीजेपी ने जदयू को चुनाव में दो सीट देने की हामी भरी है।

जमशेदपुर पश्चिमी सीट पारंपरिक, पुराने संबंधों और संपर्कों से लड़ा जाएगा चुनाव

सरयू राय अपनी पुरानी सीट पर वापसी करने वाले हैं। जमशेदपुर पश्चिमी सीट उनकी पारंपरिक सीट रही है। इस बार वह जदयू के प्रत्याशी के तौर पर भाग्य आजमाएंगे। हालांकि उन्होंने अभी से चुनावी एजेंडा सेट कर लिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनके सामने मैदान में खड़े होंगे इस लिए चुनावी बिसात बिछाते समय सरयू राय पुराने संपर्क और संबंधों को याद करना नहीं भूल रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि चुनावी लड़ाई में बीजेपी के कैडर का सहयोग मिलेगा। चुनाव प्रचार में कमल के निशान के साथ चुनाव चिन्ह सिलेंडर भी एक साथ नजर आयेगा।


Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading