चतरा : झारखंड
@ The Opinion Today
मंगलवार को कांग्रेसियों ने चतरा शहर में संविधान बचाओ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। संवधिान बचाओ कार्यक्रम की शुरुआत शहर के अव्वल मुहल्ला स्थित पोस्ट ऑफिस के पास डॉ0 भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया। सभा को अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा संविधान को नहीं मान रही है। संविधान में जो लिखा है भाजपा ठीक उसका उल्टा कर रही है। ऐसे में संविधान को बचाना हम सब का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहु, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपिका पांडे सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस के संविधान बचाव यात्रा पे पलट वार करते हुए चतरा सांसद ने बोले पिछले 70 वर्षों में संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग तो कांग्रेस ने किया है फिर वह संविधान बचाओ यात्रा किस मुंह से निकाल रही है।
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.