NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, चतरा सीट लोजपा के खाते में

nda jharkhand 1

रांची: झारखंड 

झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा की NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। बीजेपी के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में अयोजित प्रेस वार्ता में इसकी आज घोषणा की गई। फार्मूले के तहत बीजेपी 68, आजसू 10 ,जदयू 2 और लोजपा रामविलास को 1 सीट दिया गया है।

NDA seat allocation in jharkhand
NDA seat allocation in jharkhand

VIDEO PRESS CONFRANCE, BJP RANCHI- JHARKHAND

आजसू को मिली 10 सीट

आजसू पार्टी झारखंड के 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये सीटें हैं सिल्ली, रामगढ़,गोमिया, ईचागढ़,मांडू,जुगसलाई,डुमरी, पाकुड़,लोहरदगा,और मनोहरपुर ।
जेडीयू 2 पर लड़ेगा चुनाव

गठबंधन के तहत जनता दल यूनाइटेड 2 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ विधानसभा सीट पर वह अपना उम्मीदवार तय करेगी।

चतरा विधानसभा सीट लोजपा के खाते में

सीट शेयरिंग में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुट को इस बार चतरा विधानसभा सीट दिया गया है। पार्टी अपने उम्मीदवार तय करेगी। शेष विधानसभा सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी।


Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading