रांची: झारखंड
NDA गठबंधन ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर दिया है। बीजेपी 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा को गठबंधन के तहत 1सीट मिला है। चतरा विधासभा की सीट पर लोजपा चुनाव लड़ेगी।
वहीं INDIA गठबंध भी अब रेस में आ चुका है। अगले एक दो दिनों में गठबंधन सीटों के साथ प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगा।
राजनीतिक दलों की बात करें तो एनडीए के साथ आजसू, जदयू और लोजपा है। जबकि इंडिया गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस, राजद के अलावा वाम दल भी सहयोगी होंगे।
चुनावी मुकाबले के मैदान में कई छोटे दल भी हैं जो चुनावी बिसात बिछाने में लगे हुए हैं। चुनावी मोहरों के रूप में इन्हें बागी और नाराज चल रहे नेताओं का सहारा मिलेगा।
JKLM ने 27 सीटों पर नाम का किया ऐलान
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अब तक तीन सूची जारी किया है । जयराम महतो ने अब तक 27 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। अब कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने वाली है।
VIP का दावा 20 सीटों पर: विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी बिहार के बाद अब झारखंड में भी पैर पसारने का मन बना रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो०राजकुमार चौधरी 20 सीटों पर चुनावी तैयारी की बात कर रहे हैं।
JHAPA 25 सीटों पर लड़ने का बना रही मन झारखंड पार्टी ने अब तक 7 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान किया है लेकिन वह 25 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है।
इनके अलावा जोहार पार्टी 2 सीटों पर, मुस्लिम लीग 20, लोकहित अधिकार पार्टी 12, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी 15, 10 दलों को मिलकर बनी राजनीतिक पार्टी जनमत सभी 81सीटों पर चुनाव में उतरने का मन बना रही है। दलित नेता के तौर पर उभरे नगीना के सांसद चन्द्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने भी 6 सीटों पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.