रांची : झारखंड
@The Opinion Today
- होली खेलने से पहले सिर से पांव तक तेल लगाना चाहिए।
- शरीर पर अगर कोई चोट है तो वहां बैंडेज लगा लें। अगर कट्स हैं तो उन पर टेप लगा कर ही होली खेलें।
- फ़ेस पर दाने हैं या कोई स्किन सम्बन्धी दूसरी बीमारी है, फोड़ा या एग्ज़ीमा है और दवा लगाते हैं, वो पहले दवा लगा लें फिर तेल लगाएं।
- महिलाएं / लड़कियां होली खेलने से पहले नाखून में डार्क नेल पॉलिश लगा लें ताकि रंग नेल बेड में ना जाए।
- पुरुष और महिला, सनस्क्रीन का बेस लगाएं, उसके बाद तेल लगाएं।
- चश्म पहन कर होली खेलें इससे रंग आंखों तक नहीं पहुंचेगा और आँखों को नुक़सान नहीं होगा।
- रंग खेलने के लिए सामान्य सूती कपड़े पहनें।
- रंग लगते ही एलर्जी हो गयी तो सबसे पहले शरीर के उस जगह को तुरंत पानी से धोएं। बर्फ़ लगा लें या फिर उस जगह पर दही अथवा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
पक्के रंग कैसे छुड़ाएं ?
- पक्का रंग छुड़ाते समय स्किन ज़्यादा देर तक रब नहीं करें। अच्छी तरह नहाने के बाद रंग लगे स्थान पर दही या एलोवेरा जेल लगाएं.
- अगर इसके बाद भी चेहरे पर रंग बचा हुआ है तब भी दही और एलोवेरा जेल के साथ ही धोएं। ब्यूटी पार्लर जाकर ब्लीच कराने से बचें।
- रंगों में कई तरह के केमिकल होते हैं इसलिए कम से कम होली के पांच दिनों तक ब्यूटी पार्लर ना जाएं.
- होली खेलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पी लें शरीर में पानी की कमी नुकसान दायक है।
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
#theopiniontoday #jharkhand_news #jharkhand_update #holi2025
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.