हज़ारीबाग़ : झारखंड
@ The Opinion Today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र की सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं। मोदी सरकार 3.0 के भी एक साल पूरे हो गए हैं। 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे और 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले एनडीए ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। मोदी सरकार के 11 साल और तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर बीजेपी विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में गुरुवार को हज़ारीबाग़ पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। इन्होंने कहा कि भाजपा के 11 साल बेमिसाल है। सभी क्षेत्रों में मोदी सरकार ने विकास कार्य किए हैं. चाहे वह सुरक्षा हो या फिर खेती हर क्षेत्र में मोदी की योजना धरातल पर उतरी है। इसका यह परिणाम है कि देश विकासशील देश के गिनती में अगले पैदान में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखंड की जनता की ओर से 11 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर शुभकामना देते हुए रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्य का लेखा-जोखा रखना स्वर्णिम अवसर है। 11 वर्ष देश का जागरण वर्ष रहा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है हर एक योजना का एक ही उद्देश्य रहा कि आम जनता को लाभ देना। केंद्र सरकार की योजना से दैनिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। एक नया युग का आरंभ हुआ है जिसमें सपनों को पंख दिए हैं बल्कि उन सपनों को भी पूरा किया है।
उन्होंने आगे कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ- साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। झारखंड में अपने कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार ने 11 वर्षों में पांच मेडिकल कॉलेज झारखंड को दिया। जिसमें एक हजारीबाग मेडिकल कॉलेज शामिल है। तीन मेडिकल कॉलेज बनकर पूरा हो चुका है। कोडरमा और चाईबासा में सरकार के लालफीताशाही के कारण मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाया। सभी मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा है। देवघर में एम्स केंद्र सरकार ने बनाई है। झारखंड विधान सभा,झारखंड हाई कोर्ट को नया भवन डबल इंजन की सरकार के दौर में ही मिला।
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.