रांची : झारखंड
@ The Opinion Today
पिछले 5 वर्षों में केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को ढाई लाख करोड़ रूपया दिया है।
जल जीवन मिशन के लिए दी गई राशि का मात्र 50% फंड राज्य सरकार ने खर्च किया है
भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ के आरोप
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने वर्तमान राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही फंड का इस्तेमाल राज्य सरकार ने 5 सालों के दौरान नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को ढाई लाख करोड़ रूपया दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के लिए दी गई राशि का मंत्र 50% फंड राज्य सरकार ने खर्च किया है जबकि समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिले सवा चार हजार करोड़ में से झारखंड सरकार ने मात्र सवा दो हजार करोड़ रूपया खर्च किया है। इसी तरह से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राज्य सरकार ने छोटे किसानों को लाभ नहीं पहुंचा। जबकि टूरिज्म सर्किट के लिए राज्य सरकार ने अब तक कोई योजना ही नहीं बनाई है। गौरव वल्लभ ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां के मुख्यमंत्री बल पर हैं। मंत्री और डीसी जेल में है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार इतना अधिक चरम पर है कि सरकारी काम करने के लिए हर विभाग में रेट फिक्स है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड ऐसा प्रदेश है जहां के किसानों के पास उनके जमीन की कागज है लेकिन एनआईसी ऑफिस में जमीन किसी और के नाम पर दर्ज हो गई है। गौरव वल्लभ ने कहा कि 23 नवंबर को भ्रष्टाचार का अंत होगा। इसके साथ ही सुशासन युवा और महिलाओं के सम्मान वाली सरकार बनने जा रही है।
#bjppressconferance BJPjharkhand #election2024 #newsjharkhand #Jharkhandelections
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.