दो पूर्व विधायक पुत्र आमने-सामने, सिमरिया विधानसभा

chatra

चतरा : झारखंड

@The Opinion Today

राज्य में सबसे कम उम्मीदवार इसी सीट पर (सिमरिया विधानसभा), 11 ने दाखिल किया नामांकन

चतरा जिले का सिमरिया विधानसभा क्षेत्र( AC 26) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
सिमरिया विधानसभा पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इटखोरी स्तिथ मां भद्रकाली का मंदिर, गिद्धौर में गर्म जल का कुंदा और पत्थलगड़ा स्थित प्राचीन मंदिर महादेव मठ इसी विधानसभा में हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और वन की अधिकता के साथ इस विधानसभा क्षेत्र की विशेष पहचान लावालौंग बाघ अभ्यारण के कारण भी रही है।

सिमरिया विधानसभा सीट 1977 में बड़कागांव से अलग होकर बना था। तब से लेकर अब तक इस सीट पर 14 चुनाव हो चुके हैं।
पिछले 15 वर्षों में पहली बार जिले की दोनों विधानसभा सीटों चतरा और सिमरिया में विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे है। मतदान 13 नवंबर को होना है।

कुल वोटर : 377183

पुरुष वोटर : 192000

महिला वोटर : 185000

वर्तमान विधायक किशुन कुमार दास को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने उज्जवल दास को पुनः मौका देते हुए प्रत्याशी बनाया है। उज्जवल दास पूर्व विधायक उपेंद्र नाथ दास के पुत्र हैं।

1977 में बड़कागांव से अलग होकर सिमरिया विधानसभा बना था। तब से वर्तमान समय तक इस सीट पर 14 विधायक चुने जा चुके हैं।1977 में सिमरिया विधानसभा का पहला विधायक जेएनपी पार्टी से उपेंद्रनाथ दास चुने गये थे। श्री दास सिमरिया विधानसभा से चार बार विधायक चुने गए जिसमें तीन बार भाजपा से जीते।जिनके निधन के बाद वर्ष 2008 के उपचुनाव में भाकपा के रामचंद्र राम विधायक बने थे।1980 और 1985 में कांग्रेस से ईश्वरी राम पासवान (दो बार) विधायक चुने गए और दोनों बार एकीकृत बिहार में मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद 1990 उपेंद्रनाथ दास ने भाकपा के रामचंद्र राम को 11964 मतों से हराया था। 1995 के चुनाव में उपेंद्रनाथ ने रामचंद्र को 2134 मतों से पराजित किया था। 2000 में राजद उम्मीदवार योगेंद्र बैठा ने भाजपा के उपेंद्रनाथ दास को 5549 वोटों से पराजित किया और विधायक बने । 2005 के चुनाव में भाजपा के उपेंद्रनाथ दास ने भाकपा के रामचंद्र राम को 7420 मतों से शिकस्त दिया था।
2008 के उपचुनाव में भाकपा के रामचंद्र राम ने जेवीएम प्रत्याशी जयप्रकाश सिंह भोगता को 6748 मतों से हराया ।
2009 में विधायक राम चंद्र राम के निधन से हुए उप चुनाव में जेवीएम के जयप्रकाश सिंह भोगता ने जेएमएम के गणेश गंझु को 8025 वोटों से पछाड़ा था। 2014 के चुनाव गणेश गंझु जेवीएम से लड़े।श्री गंझु ने भाजपा के सुजीत भारती को 15640 मतों से हराया था।

पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

2005

  • जीते : उपेंद्र नाथ दास, भाजपा
  • प्राप्त मत : 31858
  • हारे : रामचंद्र राम, भाकपा
  • प्राप्त मत : 24438
  • तीसरे स्थान : योगेंद्र नाथ बैठा, राजद
  • प्राप्त मत : 17859

2009

  • जीते : जय प्रकाश सिंह भोक्ता, झाविमो
  • प्राप्त मत : 34007
  • हारे : गणेश गंझू, झामुमो
  • प्राप्त मत : 25982
  • तीसरे स्थान : सत्यानंद भोक्ता, भाजपा
  • प्राप्त मत : 25613

2014

  • जीते : गणेश गंझू, झाविमो
  • प्राप्त मत : 67404
  • हारे : सुजीत कुमार भारती, भाजपा
  • प्राप्त मत : 51764
  • तीसरे स्थान : मनोज कुमार चंद्रा, राजद
  • प्राप्त मत : 26560

2019

  • जीते : किशुन कु.दास, भाजपा
  • प्राप्त मत : 61438
  • हारे : मनोज कुमार चंद्रा, आजसू
  • प्राप्त मत 50442
  • तीसरे स्थान : रामदेव सिंह भोगता, झाविमो
  • प्राप्त मत : 31346

विधानसभा चुनाव 2024 के चुनाव में इस बार सिमरिया से दो विधायक पुत्र आमने सामने हैं। भाजपा ने पूर्व विधायक उपेंद्र नाथ दास के पुत्र उज्जवल दास को जबकि जे एम एम ने पूर्व कम्युनिस्ट नेता और पूर्व विधायक राम चंद्र राम के पुत्र मनोज चंद्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस विधानसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। राज्य में सबसे कम नामांकन इसी सीट पर हुआ है।

 

WATCH THE LATEST UPDATES OF CHATRA

 


Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

Discover more from theopiniontoday.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading