खूंटी : झारखंड
@ The Opinion Today
प्लास्टिक कचरा उत्पादन में 50 फीसदी का इजाफा
भारत में प्रतिबंध के बावजूद 2022-23 में प्लास्टिक का कचरा रिकॉर्ड 41.4 लाख टन तक पहुंच गया है। भारत में हर साल 34 लाख टन से अधिक प्लास्टिक कचरा निकलता है, जिसमें से अधिकतर बैग, रैपर और पैकेजिंग जैसी एक बार उपयोग होने वाले वस्तुओं से आता है। कचरे के प्रबंधन के लिए प्रतिबंधों और नियमों के बावजूद, प्लास्टिक हमारे बाजारों, नालियों और महासागरों में भरा पड़ा है। CSE के स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट इन फिगर्स 2025 के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद 2022-23 में प्लास्टिक कचरा रिकॉर्ड 41.4 लाख टन तक पहुंच गया। UNEP के दिए आंकड़ों के मुताबिक हर दिन दुनिया के महासागरों, नदियों और झीलों में 2,000 से अधिक प्लास्टिक से भरे ट्रक फेंके जाते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की आधिकारिक मेजबानी इस साल दक्षिण कोरिया के द्वारा की जा रही है। हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति को बचाने और दुनिया भर में पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने का एक प्रयास है। यह दिन हमारे ग्रह की सुरक्षा के महत्व के बारे में याद दिलाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है।
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
Discover more from theopiniontoday.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.